कांगड़ा जिले की सोनाक्षी ने सब लेफ्टिनेंट बनकर भरी सपनों की उड़ान

कांगड़ा, 3 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की नूरपुर की छोटी सी पंचायत हटली जामवाला की रहने वाली सोनाक्षी ने सब लेफ्टिनेंट बन कर मां-बाप व परिवार का नाम रोशन किया है।

सब लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग करके सोनाक्षी और उनके माता-पिता गांव पंहुचे, जहां गांववासियों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। सोनाक्षी के पिता व दादा के साथ-साथ परिवार के और भी सदस्य भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं।

अपनी सफलता को लेकर सोनाक्षी ने बताया कि इसके पीछे उसके संपूर्ण परिवार का सहयोग शामिल है। मेरे पिता जो भारतीय सेना में कैप्टन रह चुके हैं, उनसे उन्हें बहुत प्रेरणा मिली है। यह सब मेरे माता-पिता की मेहनत और आशीर्वाद से ही संभव हो सका है।

सोनाक्षी ने बताया कि परिवार में दादा और पिता भी सेना से सेवानिवृत हैं। उनके परिवार में हमेशा से ही सेना को महत्व दिया जाता रहा है।

युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए सब लेफ्टिनेंट सोनाक्षी ने बताया कि अगर आप किसी एक सपने को लेकर जी तोड़ मेहनत करते हैं तो एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने नशे के बढ़ते प्रचलन पर युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशा करना है, तो सफलता का करो।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More