विनेश फोगाट के साथ कुछ खेल किया गया है: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। 17 महीने बाद बेल पर रिहा हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालाय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई स्टार पहलवान विनेश फोगाट का भी जिक्र किया।

सिसोदिया ने कहा कि मैं एक साल से जेल में टीवी ही देख रहा था। टीवी पर न्यूज के माध्यम से आप लोगों के बारे में पता चलता था। मैंने देखा कि देश के एक गांव से हमारी बेटी निकलकर खेलों में देश का परचम दुनियाभर में लहराती है और जब वह कहती है कि आपकी पार्टी के एक नेता ने हमें छेड़ा है तो आप उसे गिरफ्तार तक नहीं करते।

हमारी उस बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया ट्रोलिंग करवाई जाती है। यह तानाशाही नहीं है तो क्या है बताइए। तानाशाही देखिए, उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता है। खिलाड़ी जंतर-मंतर पर बैठी रहती हैं। हमें सहन होगा कोई हमारी बेटी को छेड़े। तानाशाही का चरम स्वरूप हमने देखा कि उस बेटी के साथ क्या हुआ। आज उसके आंसू बहें हैं तो कुछ तो खेल किया गया है।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग में वजन सीमा अधिक होने के कारण विनेश फोगाट को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। उनके बाहर होने से भारत का एक और पदक पाने का सपना भी अधूरा रह गया। वहीं, विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया। विनेश ने एक्स पर पोस्ट किया। मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब।

अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी। हालांकि, विनेश के चाचा महाबीर फोगाट ने कहा है कि वह जब भारत लौटेंगी तो उन्हें परिवार के लोगों द्वारा उन्हें समझाया जाएगा और संन्यास का फैसला वापिस लेने को कहा जाएगा।

–आईएएनएस

डीकेएम/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More