अहमदाबाद स्कूल बम धमकी मामले में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

अहमदाबाद, 10 मई (आईएएनएस)। अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छह मई को 38 स्कूलों को मिली बम धमकियों में पाकिस्तानी लिंक का खुलासा किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। शहर में दहशत और भय की भावना पैदा करने के लिए एक रूसी सर्वर का इस्तेमाल किया गया था। धमकी भरा मेल रूसी डोमेन से भेजा गया था।

सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले (छह मई को) मिले धमकी भरे ईमेल से लोगों में दहशत फैल गई थी। धमकियों के तुरंत बाद क्राइम ब्रांच, साइबर क्राइम यूनिट, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और अहमदाबाद पुलिस ने जांच शुरू की। बम निरोधक दस्तों ने गहन निरीक्षण किया लेकिन संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

डीजीपी विकास सहाय ने कहा था कि धमकियां एक धोखा थी। उन्होंने मतदाताओं को बिना किसी डर के मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।

रिपोर्ट के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस के अफसर नाम बदलकर वर्चुअल आईडी से मेल भेजते हैं। धमकी भरे मेल भेजकर भय पैदा करते हुए चुनाव में वोटिंग कम कराने के मकसद से यह षड्यंत्र रचा गया।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More