ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पांच आवासीय भूखंडों की निकली योजना, 17 करोड़ की होगी आमदनी

ग्रेटर नोएडा, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पांच आवासीय भूखंडों की योजना निकाल दी है। यह भूखंड चाई-थ्री व चाई-फोर में स्थित हैं। ये भूखंड 524, 505, 639, 1,026 और 1,023 वर्ग मीटर के हैं। इन पांच भूखंडों से 3,718 वर्ग मीटर जमीन आवंटित होगी और पांचों भूखंडों के आवंटित होने पर रिजर्व प्राइस के हिसाब से लगभग 17 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि इन भूखंडों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे। इसके ब्रोशर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इनको डाउनलोड किया जा सकता है। इन भूखंडों के लिए एसबीआई पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसका लिंक ग्रेनो प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी दिया गया है।

इस योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि दो सितंबर है। पंजीकरण शुल्क, ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपोजिट) और प्रोसेसिंग फीस 5 सितंबर और डॉक्यूमेंट सबमिट करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर है। आवंटन होते ही इन भूखंडों पर पजेशन भी मिल जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि ग्रेटर नोएडा में हरियाली एनसीआर में सबसे अधिक है। इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के लिहाज से अन्य शहरों के मुकाबले ग्रेटर नोएडा बेहतर है। रिहायश के लिए ग्रेटर नोएडा बहुत बेहतर विकल्प है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार ऐसी भूखंडों की योजना निकाल रहा है। जिनके जरिए ग्रेटर नोएडा में रेजिडेंशियल स्कीम्स को फायदा मिले। नोएडा के बाद अब लोग ग्रेटर नोएडा को ही बेहतर विकल्प मान रहे हैं। इसलिए लगातार ग्रुप हाउसिंग योजना और रेजिडेंशियल प्लॉट्स की योजना निकाली जा रही है। इन योजनाओं को ई-ऑक्शन में रखा गया है। जिससे प्राधिकरण को ज्यादा कमाई हो और पारदर्शिता भी बनी रहे।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More