भारत सेवाश्रम के साधु कार्तिक महाराज को केंद्रीय सुरक्षा मिली

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। भारत सेवाश्रम संघ की मुर्शिदाबाद जिले में बेंदांगा इकाई से जुड़े साधु कार्तिक महाराज को अब केंद्र सरकार ने केंद्रीय सुरक्षा कवर दिया है। कार्तिक महाराज पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया था।

सीएम ममता बनर्जी ने पिछले महीने एक चुनावी रैली में कार्तिक महाराज पर भाजपा की ओर से काम कर मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए प्रभावित करने का आरोप लगाया था।

सूत्रों के अनुसार, कार्तिक महाराज की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के चार जवानों को तैनात किया गया है। कार्तिक महाराज पर हमले की आशंका के बाद उन्हें केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया गया।

पिछले महीने कार्तिक महाराज ने अपने आश्रम पर संभावित हमले के खिलाफ सुरक्षा की मांग करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री की टिप्पणियों को लेकर उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा था।

अदालत में याचिका दायर करने के बाद कार्तिक महाराज ने मीडियाकर्मियों के सामने दावा किया था, “उन्हें एक फोन कॉल आया था। फोन करने वाले ने बेलडांगा स्थित भारत सेवाश्रम संघ इकाई को ध्वस्त करने की धमकी दी थी।”

–आईएएनएस

एफजेड/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More