कैब बुक कर लूट करने वाले 3 गिरफ्तार, हथियार, बाइक और नकद बरामद

ग्रेटर नोएडा, 31 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो ऑटो और कैब में सवारी बनाकर बैठते थे और सुनसान जगह पर जाकर वाहन चालक से हथियार के दम पर लूटपाट किया करते थे।

यह गैंग अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। गैंग के पास से पुलिस ने बाइक, हथियार और नगद बरामद किया है।

पुलिस ने बताया है कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने ऑटो और कैब बुक करके चोरी और लूट करने वाले गैंग का खुलासा किया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, अवैध हथियार, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और नगद रुपये बरामद हुए हैं।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से 3 शातिर अभियुक्त अमित, नीरज और सुमित को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया है कि ये गैंग सवारी बनकर वाहन में बैठ जाते हैं और वाहन चालक के रुपये और मोबाइल और सामान को लूटने की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह लोग ऑटो और कैब को बुक करते हैं। फिर सवारी बनकर उसमें सवार होते हैं और थोड़ी दूर जाने पर सुनसान रास्ते पर हथियार के दम पर चालक से उनका मोबाइल सामान और पैसे लूट कर फरार हो जाते हैं।

पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए आरोपी ग्रेटर नोएडा के ही रहने वाले हैं और यह लगातार कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ पुलिस को कई शिकायतें मिली थी और पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी।

यह गैंग ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद और दिल्ली में पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

इसके अलावा एक अन्य घटना में, गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही लगभग 55 लाख रुपए की 2.160 किलोग्राम अफीम सहित एक अन्तर्राज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More