ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, 24 घायल

ग्रेटर नोएडा, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 24 अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक बैंड पार्टी हापुड़ में एक प्रोग्राम करने के बाद रविवार की रात करीब 2:30 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल से वापस जा रही थी।

इसी दौरान एक्सप्रेस वे पर खड़े एक ट्रक को बैंड पार्टी की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक्सीडेंट को लेकर पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को मेरठ तेज गढी चौराहा की शर्मा बैंड पार्टी हापुड़ में एक कार्यक्रम समाप्त कर फरीदाबाद की ओर ईस्टर्न पेरीफेरल के रास्ते आईसर ट्रक से जा रही थी। इस बैंड पार्टी में लगभग 30 सदस्य शामिल थे।

19 अगस्त को रात करीब 2.30 बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 99-600 किलोमीटर पर सामने टायर फट जाने के चलते खड़े एक ट्रक में बैंड पार्टी के ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 व्यक्ति घायल तथा 4 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। चालक मौके से फरार है।

सूचना मिलने पर थाना दनकौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और तत्काल घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है तथा मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और ईस्टर्न पेरिफेरल पर मौजूद सीसीटीवी के जरिए भी बैंड पार्टी के वाहन की स्पीड और पंचर हुई ट्रक को किस जगह खड़ा किया गया था, वह आईडेंटिफाई करने की कोशिश कर रही है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More