देशभर में रक्षाबंधन की धूम, चंद्रबाबू नायडू, पुष्कर सिंह धामी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने बंधवाई राखी

नई दिल्ली: देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित अपने आवास पर बहनों से राखी बंधवाई। गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों ने भी राखी बंधवाई। भाजपा सांसद विनोद चावड़ा ने कच्छ में बीएसएफ महिला जवानों से राखी बंधवाई। गुजरात की राजकोट जेल में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “भाई-बहन के असीम स्नेह व प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर खटीमा स्थित आवास पर बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीष प्रदान किया। इस रिश्ते की गहराई और मिठास को शब्दों में नहीं बांध सकते।”
भाई-बहन के असीम स्नेह व प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर खटीमा स्थित आवास पर बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर अपना आशीष प्रदान किया। इस रिश्ते की गहराई और मिठास को शब्दों में नहीं बांध सकते।#RakshaBandhan pic.twitter.com/uyNAFgrLTI
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 19, 2024
आंध्र प्रदेश में भी रक्षाबंधन के अवसर पर टीडीपी पार्टी की महिला नेताओं ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के उंडावल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। महिला नेताओं और ब्रह्मकुमारियों ने चंद्रबाबू नायडू को राखी बांधी।
रक्षाबंधन के अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “बहन सीताक्का के साथ मेरा रिश्ता… राखी के पूर्णिमा के चांद जैसा शीतल है। इस पावन अवसर पर मैं पूरे दिल से कामना करता हूं कि राज्य की हर बेटी को तमाम खुशियां मिलें।”
సోదరి సీతక్కతో నా అనుబంధం…
రాఖీ పౌర్ణమి నాటి వెన్నెలంత చల్లనిది.ఈ పండుగ వేళ రాఖీ కట్టిన సీతక్కతో పాటు…
రాష్ట్రంలోని ప్రతి ఆడబిడ్డ జీవితంలో పండు వెన్నెల లాంటి ఆనందాలు వెల్లివిరియాలని…
మనసారా కోరుకుంటున్నాను.#rakshabandhan2024 pic.twitter.com/6f3GIv4h7W— Revanth Reddy (@revanth_anumula) August 19, 2024
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी रक्षाबंधन पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से राखी भी बंधवाई।
Extending best wishes to everyone on the auspicious occasion of #Rakshabandhan and #NaraliPournima. pic.twitter.com/VjYtliDMSc
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) August 19, 2024
रक्षाबंधन के अवसर पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “भाई-बहन के निस्वार्थ प्रेम के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे त्योहार हमारी संस्कृति का प्रतिबिंब हैं। एक राखी में सारी भावनाएं समाहित हैं। राखी का बंधन आपसी वादों का बंधन है। राखी का बंधन कभी न मिटने वाले स्नेह का बंधन है। मैं सभी बहनों के सुखी और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”
ભાઈ-બહેનના નિ:સ્વાર્થ પ્રેમના પાવન પર્વ રક્ષાબંધનની આપ સૌને હાર્દિક શુભકામના.
આપણા તહેવારો એ આપણી સંસ્કૃતિનું પ્રતિબિંબ છે. એક રાખડીમાં એટલે બધી લાગણી સમાયેલી છે.. એક રાખડીમાં કેટલી બધી શક્તિ સમાયેલી છે.
રાખડીનું બંધન પરસ્પર વચનોનું બંધન છે. રાખડીનું બંધન એ કદીયે ના ખૂટે તેવા… pic.twitter.com/ikoySmG4MM
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) August 19, 2024
भाजपा सांसद विनोद चावड़ा ने कच्छ में बीएसएफ जवानों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी बीएसएफ महिला जवानों से राखी बंधवाई। उन्होंने वहां की स्थानीय छात्राओं और बहनों से भी राखी बंधवाई। उन्होंने मातृभूमि से दूर रह रहे जवानों की सेवा और सुरक्षा की प्रशंसा करते हुए रक्षा सूत्र बंधवाकर त्योहार मनाया।
रक्षाबंधन के मौके पर गुजरात की राजकोट जेल में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैदी भाइयों को अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए मिलने की व्यवस्था की गई। सभी बहनों ने भगवान से प्रार्थना की कि उनके भाई जल्द घर लौट आएं।
