मनोहर लाल खट्टर ने साधा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना

चंडीगढ़: बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डरता वही है, जिसके मन में पाप होता है। अगर उनके मन में पाप है, तो वह बाहर निकलेगी। खट्टर ने दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा पर भी हमला किया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके काम पूछे।

उन्होंने ओलंपिक में हरियाणा और भारत के शानदार प्रदर्शन पर कहा, “खिलाड़ियों, उनके कोच और उनके परिवार को बधाई। उन्होंने अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। बाकी जो खेल बचे हैं, उसमें भी भारत के मेडल आएंगे। राहुल गांधी द्वारा ईडी की रेड मारने की बात पर मनोहर लाल ने कहा कि इसे कहते हैं चोर की दाढ़ी में तिनका, डरता वही है, जिसके मन में पाप होता है।”

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More