पंजाब में बढ़ रहा भाजपा का आधार : प्रदेश अध्यक्ष जाखड़

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि पंजाब में उनकी पार्टी का समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट 6.5 प्रतिशत से बढ़कर 18.5 प्रतिशत हो गया।

उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय रूप से बढ़े हुए वोट प्रतिशत से स्पष्ट है कि पार्टी ने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। जाखड़ ने कहा, अगले विधानसभा चुनावों में राज्य की सेवा करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है।”

मीडिया से बात करते हुए जाखड़ ने कहा, “हमने लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन यह प्रदर्शन काफी नहीं है, हमें 2027 में राज्य की सेवा करने के लिए और अधिक सफल होने की जरूरत है।” उन्होंने स्वीकार किया कि गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर की पारंपरिक सीटों के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे।

जाखड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ” पिछले चुनाव में मिले 6.5 प्रतिशत वोट के मुकाबले इस चुनाव में हमारी पार्टी को 18.5 प्रतिशत वोट मिला है। यह हमारे बेहतर प्रदर्शन का प्रमाण है। सभी समुदायों के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है।”

उन्होंने कहा, “हमने उन मंडलों (निर्वाचन क्षेत्रों) की पहचान की है, जिनमें हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके लिए पार्टी मंडल और बूथ प्रधानों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करेगी।”

रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल करने के लिए जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। जाखड़ ने कहा, “रवनीत बिट्टू का मंत्रिमंडल में शामिल होना प्रधानमंत्री के पंजाब पर विशेष ध्यान को दर्शाता है।”

जाखड़ ने इस बात को रेखांकित किया कि पंजाब में भाजपा में लोगों के विश्वास ने पार्टी को और अधिक जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि हालांकि वर्तमान में विधानसभा में भाजपा के दो विधायक हैं, लेकिन वह आप और कांग्रेस के बीच “अवैध सांठगांठ” को उजागर करने के लिए वे सच्चे विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More