प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर पहुंचे, रोड शो किया

जबलपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर रहे हैं। वह रविवार की शाम जबलपुर पहुंच चुके हैं और यहां उन्‍होंने रोड शो किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा ने जोरदार तैयारी की है और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से डुमना विमानतल पर पहुंचे, जहां उनका भाजपा नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री का जबलपुर में रोड शो भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक, लगभग डेढ़ किलोमीटर चला।

राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं और यहां चार चरणों में मतदान होना है। प्रचार अभियान धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है और रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा चुनाव के क्रम में पहला मध्‍य प्रदेश दौरा है।

भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जबलपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान जबलपुर में रोड शो में शामिल होंगे। उनके इस दौरे को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि जबलपुर वह जिला है, जो पूरे महाकौशल के साथ विंध्य तक अपना प्रभाव रखता है। साथ ही, आदिवासी वर्ग का भी इस इलाके से जुड़ाव है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More