राष्ट्रपति मुर्मु से ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने की मुलाकात

नई दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

इस बीच ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाजार का दौरा किया। उन्होंने ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों की कला, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न वस्तुओं को देखा।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More