नोएडा पुलिस ने मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले चार लोगों को पकड़ा

नोएडा, 15 मई (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए एक नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा है।

आरोपियों से चोरी के दो रेडियो रिसीवर यूनिट और एक कार बरामद हुई है। यह गैंग दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में आरआरयू चोरी करता था।

सीआरटी और सेक्टर-142 थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंग पर शिकंजा कसा। गैंग दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, राजस्थान में वारदात को अंजाम देता था। गैंग पहले मोबाइल टावर को चिन्हित करता था और उसके बाद उपकरण चुराता था। गैंग का मुख्य सदस्य विकास उर्फ टोई पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल टावरों पर आरआरयू और अन्य उपकरण लगाए जाते हैं। यह उपकरण मोबाइल के सिग्नल को स्ट्रांग बनाने का काम करते हैं। कई बार हमने देखा है कि फोन मिलाते ही कट जाता है और नॉट रीचेबल दिखता है। उस वक्त आसपास के टावर पर लगा आरआरयू या तो खराब होता है या चोरी हो चुका होता है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पुलिस के मुताबिक इन आरआरयू उपकरणों की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये होती है।

–आईएएनएस

पीकेटी/पीएसके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More