पटना रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी आग में 6 की मौत

पटना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक बहुमंजिला होटल में आग लगने की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पीएमसीएच में 20 लोगों को भर्ती किया गया था, जिसमें से 6 की मौत हो गई है।

मौतों की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि दो लोग पीएमसीएच में गंभीर हालत में हैं, उनका इलाज चल रहा है। मरने वालों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

गुरुवार सुबह होटल में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन दस्ते की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को भी आग से नुकसान पहुंचा है।

भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण बिहार में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

–आईएएनएस

एमएनपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More