मणिशंकर अय्यर को कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, बोले- ‘आप भी औकात में रहें, पाकिस्तान भी औकात में रहे’

इंदौर, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी असलियत बता देती है।

उन्होंने जिक्र किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान से डरना चाहिए क्योंकि उनके पास परमाणु बम है। ये 2014 का भारत नहीं है, ये भारत 2024 का है। आज भारत के पास पानी, जमीन और हवा में मारने वाली मिसाइल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह 56 इंच सीना वाले प्रधानमंत्री मोदी का भारत है। याद रखिए, इस तरह की गीदड़भभकी से भारत न कभी डरा है और न कभी डरने वाला है, इसलिए आप भी अपनी औकात में रहें और पाकिस्तान भी अपनी औकात में रहे।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। हालांकि, कांग्रेस ने अय्यर के इस बयान से किनारा कर लिया है।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More