नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ, राजघाट पहुंचकर बापू को देंगे श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शाम को 7:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी।

लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वो देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल” पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करेंगे।

नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को भी नमन करेंगे।

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। उनके साथ भाजपा के कई नेता और सहयोगी दलों के कई सांसद भी आज मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं।

–आईएएनएस

एसटीपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More