2029 में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे : असम सीएम

नई दिल्ली/अयोध्या, 8 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी 2029 में चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का दौरा किया। वह सबसे पहले हनुमान मंदिर गए और आशीर्वाद लिया। फिर अयोध्या में राम लला के दर्शन किए। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, “नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे अकेले व्यक्ति हैं। 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद वे चौथी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।”

उन्होंने कहा कि देश में 543 लोकसभा सीटें हैं। हर पार्टी कहीं न कहीं जीतेगी और कहीं हारेगी। भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बना रही है। यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि असम सरकार इस साल अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन के लिए कम से कम एक लाख लोगों को भेजेगी।

–आईएएनएस

एफजेड/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More