मुंबई: IAS विकास रस्तोगी की बेटी ने 10वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

मुंबई: महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी की 27 वर्षीय बेटी ने मुंबई में एक ऊंची इमारत के अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. अपने सुसाइड नोट में उसने कहा कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. पीड़िता लिपि ने सुबह 4 बजे राज्य सचिवालय मंत्रालय के पास सुरुचि अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली. वह कानून की छात्रा थी और हरियाणा के सोनीपत में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस ने बताया कि वह पढ़ाई में अपने प्रदर्शन को लेकर चिंतित थी, जिसके कारण उसे यह क

दम उठाना पड़ा.

लिपी को तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ,जिसमें उसने लिखा था कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए.कफ परेड पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

लिपि के पिता विकास रस्तोगी (Vikas Rastogi) महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं. उनकी मां राधिका रस्तोगी(Radhika Rastogi) भी राज्य सरकार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले, महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी मिलिंद और मनीषा म्हैसकर ने 2017 में अपने 18 वर्षीय बेटे को खो दिया था, जब वह मुंबई में एक ऊंची इमारत से कूद गया था।

 

 

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More