पीएम मोदी की रैली से पहले बोले कार्यकर्ता, ‘हैट्रिक लगेगी’

कुरुक्षेत्र, 14 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कुरुक्षेत्र में चुनावी शंखनाद के लिए पहुंचे। उनकी रैली में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे हैं। लोगों में इस रैली को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि राज्य में इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार ने कहा, “देश के लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र आ रहे हैं तो धर्म का शंखनाद होगा। प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलेगा। हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा हरियाणा में हैट्रिक लगाने में कामयाब होगी। भाजपा की सरकार में हरियाणा में गांव-शहर का विकास होगा।”

पीएम मोदी को सुनने के लिए आए जीत राम ने कहा, “दिल्ली में भी हमने मोदी जी की सरकार बनाई। हरियाणा में भी हम भाजपा का अगला मुख्यमंत्री बना रहे हैं।”

रैली में आए अन्य लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास हो रहा है। एक कार्यकर्ता ने कहा, “हम यहां उन्हें सुनने के लिए आए हैं। हम उनसे काफी प्रभावित हैं और हम चाहते हैं कि हरियाणा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बने। हरियाणा में एक बार फिर नायब सैनी मुख्यमंत्री बनेंगे।”

प्रधानमंत्री की रैली से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ज्ञान की भूमि हरियाणा में उनके आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। प्रधानमंत्री धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विधानसभा चुनाव (अभियान) का आगाज करेंगे।”

पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर से सीधे हरियाणा पहुंचे हैं। केंद्रशासित प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की चुनावी सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की जनता तीसरी बार यहां पर कमल खिलाने का काम करेगी।

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More