पीएम मोदी, अमित शाह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के 55वें जन्मदिन पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ”केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जीने की कामना करता हूं।”

शिक्षा मंत्री ने इसके जवाब में लिखा, ”माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, बधाई और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। आपके गतिशील नेतृत्व में भारत मां की सेवा करना सौभाग्य और सम्मान की बात है। आपका मार्गदर्शन मुझे और अधिक मेहनत करने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।”

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ”केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।”

इसके जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, ”आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी। जनसेवा और लोक-कल्याण के लिए आपकी निष्ठा मेरे लिए प्रेरणादायक है। आपके स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन का सदैव आकांक्षी हूं।”

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ”केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी, शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बेटे भी हैं, ने धर्मेंद्र प्रधान संग तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, ”केन्द्रीय मंत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।”

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ”माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री जगन्नाथ से आपके सुदीर्घ, सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।”

वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने लिखा, ”केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरियाणा के चुनाव प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आप शिक्षा क्षेत्र की मजबूती हेतु सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”

–आईएएनएस

पीके/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More