मोदी का परिवार भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है : दिग्विजय सिंह

महराजगंज, 19 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने यहां रविवार को कहा कि मोदी का परिवार भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है।

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के अड्डा बाजार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में वोट करने की अपील की।

उन्‍होंने ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश की जा रही है। वे लोग देश का संविधान और लोकतंत्र समाप्त करना चाहते हैं। लेकिन विपक्ष के नेता एकजुट होकर मोदी और अमित शाह की जोड़ी को हराएं।

दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को लेकर जनता में लहर है। आचार संहिता लागू होने के बाद से पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा है। आज देश में बेरोजगारी बढ़ी है, लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी, लेकिन खर्च बढ़ गया। मोदी का परिवार भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जी-जान से जुटी हुई हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More