सुशील कुमार मोदी ने उच्च आदर्शों को निभाया : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और राज्‍यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्‍होंने सार्वजनिक जीवन में उनके उच्च आदर्शों को याद किया।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्‍स पर अपने शोक संदेश में लिखा, “राज्‍यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी जी का आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। सौम्य स्वभाव, कुशल प्रशासक के रूप में योगदान तथा सार्वजनिक जीवन में शुचिता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में परिलक्षित होते थे। बिहार के उपमुख्यमंत्री, संसद सदस्य और राज्य की विधायिका के दोनों सदनों के सदस्य के रूप में श्री सुशील कुमार मोदी ने उच्च आदर्शों को निभाया। ईश्‍वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More