मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय का दावा, बदल सकता है मौसम का मिजाज (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम जारी है। तपती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह देश में कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। हर कोई बस इसका इंतजार है कि आखिर मौसम कब बदलेगा, कब बारिश होगी।

इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मौसम का मिजाज जल्द ही बदल सकता है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि आने वाले दिनों में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि देश के कई इलाके अब हीट वेव से निकल चुके हैं। दिल्ली को भी हीट वेव से राहत है। आसमान में बादल होने के चलते तापमान में गिरावट हुई है। हालांकि लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है।

नॉर्थ वेस्ट इंडिया और दिल्ली में दो से तीन दिन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साथ थंडरस्टॉर्म चलने की संभावना है। दिल्ली की अगर हम बात करें, तो 4,5 और 6 जून को थंडरस्टॉर्म और आसमान में बादल छाने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More