राजस्थान में अगले 24 घंटों में बारिश, तूफान की संभावना : मौसम विभाग

 

जयपुर :  पूरे राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य में बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया, “पश्चिमी राजस्थान पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। जिसके कारण जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर डिवीजन के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।”

उन्होंने बताया कि शनिवार को भी बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर डिवीजन के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश की ज्यादा संभावना है।

शर्मा ने कहा, ”12-13 मई को अलग-अलग जगहों पर तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।”

शुक्रवार को कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किये जाने की संभावना है। राजस्थान लू की चपेट में है। लगभग सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More