मैट्रिज एग्जिट पोल : गुजरात में भाजपा को 24-26 सीटें मिलने का अनुमान

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। देश में एक जून को लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। इसके बाद विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार, देश में एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। इस बीच विपक्ष भी अपनी जीत का दावा कर रहा है।

हालांकि, चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। इसी दिन साफ हो जाएगा कि देश में प्रधानमंत्री का ताज किसके सिर पर सजेगा।

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस बार राज्य में भाजपा को दो सीटों का नुकसान हो सकता है।

मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में भाजपा को 24 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, कांग्रेस-आप (इंडिया गठबंधन) को 0-2 सीट मिल सकती है।

गुजरात में एनडीए को 63 और इंडिया गठबंधन को 33 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। सीट के हिसाब से बात करें तो एनडीए को 24-26 और इंडिया गठबंधन को 0-2 सीट मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि सात 7 मई को गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। राज्य में कुल 56.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस का राज्य में खाता भी नहीं खुल सका था।

गुजरात में भाजपा का 2014 के मुकाबले 2019 में वोट शेयर बढ़ गया। गुजरात में वोट शेयर का आंकड़ा 59.1 प्रतिशत से बढ़कर 2019 में 62 प्रतिशत हो गया था।

गुजरात में प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा के टिकट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पोरबंदर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल की भरुच सीट से आम आदमी पार्टी (आप) ने चैतर वसावा को भाजपा उम्मीदवार मनसुखभाई वसावा के सामने उतारा था।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More