महाराष्ट्र के कल्याण में होर्डिंग गिरा; कई वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

ठाणे: महाराष्ट्र के कल्याण में सहजानंद चौक पर शुक्रवार को एक बड़ा होर्डिंग अचानक गिर गया। इस हादसे में वहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

यह घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है। बारिश के साथ तेज हवाओं के बीच यह हादसा हुआ।

चश्मदीदों ने बताया कि सड़क के एक कोने पर लगा एक बड़ा होर्डिंग उखड़कर गिर गया। वहां खड़ी कुछ कारें और तीन-चार दोपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान मौके पर एक व्यक्ति भी था, जो कुछ मिनट पहले ही अपनी कार पार्क करके बाहर निकला था।

उल्लेखनीय है कि इस साल 13 मई को लगभग 250 टन वजन वाला एक विशालकाय होर्डिंग मुंबई के घाटकोपर उपनगर में गिर गया था। इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक लोग घायल हुए थे। कई बड़े और छोटे वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More