छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उम्र का शतक पार कर चुके 2174 मतदाता करेंगे मतदान

रायपुर, 6 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में लोकसभा के तीसरे चरण में मंगलवार को सात संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है। इस चरण में एक करोड़ 39 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करने वाले हैं, जिनमें 2174 उम्र का शतक पार कर चुके हैं।

पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या लगभग चार लाख है। राज्य में मंगलवार को सात संसदीय क्षेत्र सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान होना है। इन सात सीटों पर कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें महिलाओं उम्मीदवारों की संख्या 26 है। राज्य में एक करोड़ 39 लाख 1285 मतदाताओं में 85 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं की संख्या 61715 है तो वहीं उम्र का शतक पर कर चुके मतदाताओं की संख्या 2174 है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 398461 है।

तीसरे चरण में जिन सात संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है, उनमें 58 विधानसभा क्षेत्र आते हैं । इसमें महत्वपूर्ण बात है कि 29 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का लिंगानुपात 1000 से ज्यादा है। तीसरे चरण के मतदान के लिए 15701 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 61664 मतदान कर्मियों के अलावा 15928 रिजर्व कर्मी हैं। मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को गर्मी के मौसम में परेशानी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर शीतल पेयजल, नींबू, पानी और ओआरएस घोल की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, कलर भी लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, जो मतदाता कतार में खड़े होंगे, उनके लिए छाया की व्यवस्था भी है। इतना ही नहीं, वेटिंग हॉल भी बनाया गया है। साथ में आवश्यक दवाइयां के साथ मेडिकल किट भी उपलब्ध रहेगी।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More