लोकसभा चुनाव : परनीत कौर सोमवार को पटियाला सीट से नामांकन दाखिल करेंगी

चंडीगढ़, 12 मई (आईएएनएस)। पूर्व विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर पटियाला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के तौर पर सोमवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगी।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को पटियाला समेत पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा।

नामांकन दाखिल करते समय परनीत कौर के साथ पंजाब इकाई के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी होंगे।

इसके बाद जाखड़ नामांकन दाखिल करने के लिए संगरूर से भाजपा उम्मीदवार अरविंद खन्ना के साथ जाएंगे।

होशियारपुर से भाजपा उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश भी सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में अपना नामांकनपत्र दाखिल करेंगी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को फिरोजपुर से भाजपा के उम्मीदवार राणा गुरमीत सोढ़ी के नामांकन के समय मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सोमवार को नामांकन दाखिल करने के लिए फतेहगढ़ साहिब से भाजपा के उम्मीदवार गेजा राम वाल्‍मीकि के साथ आएंगे।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More