लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और चंडीगढ़ सहित देश के 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सभी लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा झारखंड में 60.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज हुआ है, जहां दोपहर 3 बजे तक 42.95 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की है।

अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में 58.46, हिमाचल प्रदेश में 58.41, चंडीगढ़ में 52.61, ओडिशा में 49.77, उत्तर प्रदेश में 46.83 और पंजाब में 46.38 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर 3 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट सहित 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

आखिरी दौर के मतदान के पूरा होने के साथ ही लोकसभा के लिए वोटिंग पूरी हो जाएगी। मतों की गिनती 4 जून को होगी। इससे पहले दोपहर एक बजे इन सभी 57 लोकसभा सीटों पर 40.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश में 48.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज हुआ था, जहां दोपहर एक बजे तक 35.65 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोटिंग की थी।

झारखंड में 46.80, पश्चिम बंगाल में 45.07, चंडीगढ़ में 40.14, उत्तर प्रदेश में 39.31, पंजाब में 37.80 और ओडिशा में 37.64 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर एक बजे तक मतदान किया था।

–आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More