लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कई आईएएस अफसरों के तबादले

लखनऊ, 12 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए।

शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, फिरोजाबाद जिलाधिकारी उज्जवल कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें विशेष सचिव एमएसएमई बनाया गया है। वह खादी विभाग के सीईओ भी होंगे। उनकी जगह विशेष सचिव कौशल विकास रहे रमेश रंजन को फिरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है।

वहीं एमएसएमई के विशेष सचिव अरुण प्रकाश को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। आईएएस ईशा प्रिया को अपर निबंधक सहकारिता विभाग से विशेष सचिव पर्यटन ट्रांसफर किया गया है।

विशेष सचिव युवा कल्याण गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। विशेष सचिव गन्ना शेषनाथ को विशेष सचिव पीडब्लूडी की जिम्मेदारी दी गई है।

–आईएएनएस

विकेटी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More