कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म मामला: आईएमए की देशव्यापी हड़ताल, एनसीडब्ल्यू ने किए अहेम खुलासे

कोलकाता: कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के विरोध में आईएमए आज 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल कर रही है, जिसमें गैर-आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार, 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार, 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, नियमित आउट पेशेंट सेवाओं और वैकल्पिक सर्जरी सहित अधिकांश अस्पताल विभाग सप्ताहांत में बंद हैं, आपातकालीन देखभाल और गंभीर उपचार जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं, आपातकालीन विभाग किसी भी जरूरी चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए खुले हैं, हड़ताल का असर सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों पर दिखा

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी संजय राय गुरुवार रात करीब 11:00 बजे हॉस्पिटल आता है. वो अस्पताल पहुंचने  के बाद करीब 30 मिनट अस्पताल में ही रूकता है. इस 30 मिनट में आरोपी संजय राय की मूवमेंट अस्पताल में नजर आ रही है. इसके बाद वह दोबारा देर रात 3:45 से 3:50 के बीच अस्पताल आता है और किसी मकसद से सेमिनार रूम के अंदर जाता हुआ नजर आया है. करीब 35 मिनिट बाद वह सेमिनार रूम से बाहर निकल आता है.

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता और उसके दोस्तों ने खाना रात में करीब 12 बजे आर्डर किया था  यह खाना एक ऑनलाइन ऐप के जरिए मंगवाया गया था. कोलकाता पुलिस ने इस डिलीवरी बॉय के बयान भी दर्ज किए थे. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की मौत आखिरी बार खाना खाने के 4 घंटे बाद हुई. सीबीआई ने मृतका के उन चारों डॉक्टर के बयान भी दर्ज किए है जिन्होंने उसके साथ रात में ऑनलाइन ऐप से खाना आर्डर करके मंगवाकर खाया था.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पूछताछ के लिए कोलकाता स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंच गए हैं।



सीबीआई की टीम कई लोगों के बयान दर्ज कर रही है, जो की पीड़िता से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे और घटना से पहले उससे मिले थे. सीबीआई संजय राय के मोबाइल फोन की डिटेल्स को भी खंगाल रही है. साथ ही उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके उस रात की मूवमेंट को जांच रही है

सीबीआई की टीम अपराध स्थल की डिजिटल मैपिंग के लिए आरजी कार पहुंची



मोदी से हस्तक्षेप की मांग करेंगे-आईएमए अध्यक्ष

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोकन ने कहा, अब सरकार को जवाब देना होगा। हमारा एक ही नाम है, मूल अधिकार, जीवन का अधिकार। हम प्रधानमंत्री को लिखेंगे। उनके हस्तक्षेप का समय आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 15 अगस्त के भाषण में महिला सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा था कि वे चिंतित हैं



गोवा: पणजी में रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता में हुई बलात्कार-हत्या की घटना के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया है।



पटना: AIIMS में भी डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. वह बड़े-बड़े बैनर्स हाथ में लेकर कोलकाता में हुई ट्रेनी डॉक्टर की निर्मम हत्या का विरोध जता रहे हैं. 



मद्रास मेडिकल कॉलेज के पोस्ट-ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर डॉ नवनीत कृष्णन ने कहा, “मैं उस ग्रुप का हिस्सा हूं, जिसे आम समुदाय से अलग कर दिया गया है.  डॉक्टरों के सामने आने वाली सभी कठिनाइयों को दरकिनार कर अभी हमारी एकमात्र मांग पीड़िता के लिए न्याय है, जिसके साथ उसके ही परिसर में क्रूरतापूर्वक रेप के बाद हत्या कर दी गई थी



अहमदाबाद में डॉक्टरों ने कोलकाता में हुई बलात्कार-हत्या की घटना के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।



गुजरात में रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन: राजकोट सिविल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।



अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला।



मध्य प्रदेश: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी (पीजीटी) डॉक्टर के साथ बलात्कार-हत्या के विरोध में इंदौर में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला।



जयपुर: भाजपा महिला मोर्चा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्याकांड की पीड़िता के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कैंडल मार्च निकाला।

hQycitp1YGw3YqtP
स्रोत: X@ANI

तमिलनाडु: राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल और मद्रास मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ चेन्नई में बहिष्कार विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया।



शनिवार को दक्षिण बेंगलुरु में केआईएमएस, बीएमसी और अन्य संस्थानों के हजारों डॉक्टरों ने कोलकाता में बलात्कार और हत्या की घटना की निंदा करते हुए मिंटो अस्पताल से आईएमए और विक्टोरिया अस्पताल तक विरोध मार्च में भाग लिया। 

स्रोत: टाइम ऑफ़ इंडिया


लखनऊ:
ABVP कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका



एनसीडब्ल्यू जांच समिति ने कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार-हत्या मामले में सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और जांच में खामियों का खुलासा किया: रिपोर्ट

fgjfgk
स्रोत: X@ANI
fdjfykjfyh;
स्रोत: X@ANI


राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर डॉक्टरों की
 मांगें

आईएमए ने डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ हिंसा को संबोधित करने के लिए एक महत्वपूर्ण नीति सहित पांच मांगें रखी हैं। डॉक्टरों का संगठन एक केंद्रीय अधिनियम के लिए जोर दे रहा है जो 2023 में महामारी रोग अधिनियम 1897 में किए गए संशोधनों को 2019 के प्रस्तावित अस्पताल संरक्षण विधेयक में शामिल करेगा। इसने कहा कि यह कदम 25 राज्यों में मौजूदा कानून को मजबूत करेगा। आईएमए ने सुझाव दिया है कि इस स्थिति में कोविड-19 महामारी के दौरान लागू किए गए अध्यादेश जैसा ही अध्यादेश उचित होगा।

आईएमए ने यह भी मांग की है कि अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए और पहला कदम अनिवार्य सुरक्षा अधिकार होना चाहिए। बयान में कहा गया है, “सभी अस्पतालों के सुरक्षा प्रोटोकॉल किसी हवाई अड्डे से कम नहीं होने चाहिए। अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करना पहला कदम है। सीसीटीवी, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और प्रोटोकॉल का पालन किया जा सकता है।” आईएमए ने रेजिडेंट डॉक्टरों के कामकाज और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव की मांग की है, जिसमें पीड़िता की 36 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट और आराम करने के लिए सुरक्षित स्थानों की कमी भी शामिल है।

sreqyrw

साथ ही आईएमए ने एक निश्चित समय सीमा के भीतर कोलकाता की घटना की “सावधानीपूर्वक और पेशेवर” जांच करने तथा न्याय प्रदान करने के अलावा अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें कठोर सजा देने की भी मांग की है।

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More