Kolkata Doctor Case: बीजेपी नेता जफर इस्लाम ने ममता सरकार पर लगाया सबूत नष्‍ट करने का आराेप

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर न‍िशाना साधा।

उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ को लेकर कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है। लेकिन, जिस तरह से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में एक जूनियर डॉक्टर की बेरहमी से हत्या हुई, उसने हमारे समाज को शर्मसार कर दि‍या।”

उन्होंने कहा, “इस मामले पर एक बार भी ममता बनर्जी का कोई बयान नहीं आया है। ताज्जुब की बात है यह है कि वह विपक्षी दलों पर आरोप लगा रही हैं। ममता बनर्जी की सरकार सबूतों को नष्ट करने में लगी हुई है। हॉस्पिटल के रि‍नोवेशन के नाम पर सबूत नष्ट क‍िए जा रहे हैं। सीबीआई को मामले में सबूत ही नहीं म‍िल पा रहा है।”

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More