कोलकाता की घटना पर भाजपा राजनीति कर रही : कमलनाथ

भोपाल, 18 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई खौफनाक घटना के बाद हंगामा जारी है। भाजपा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांग रही है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जिस तरह इस मामले को उठा रही है, वह गलत है। इस वक्त राजनीति नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप हुआ है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि जब हाथरस, उन्नाव का मुद्दा होता है तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी मौके पर पहुंचने में देरी नहीं करते हैं। लेकिन, कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-हत्या की घटना होती है तो यहां आना उचित नहीं समझते हैं।

मध्य प्रदेश में सरकार आरएसएस के विचारकों की किताबों को पढ़ाने जा रही है। इस सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह गलत है। यह अपना इतिहास नहीं बताना चाहते हैं, यह चाहते हैं हम अपना इतिहास बदल लें। यह हो नहीं सकता है।

वहीं, वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर उन्होंने कहा कि यह बिल तो जेपीसी में भेजा गया है। वहां उस पर चर्चा होगी। उसके बाद देखा जाएगा।

आवारा मवेशियों को नियंत्रित करने वाले सरकार के आदेश पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ माता की हालत बहुत खराब है।

बता दें कि रक्षाबंधन को लेकर भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री को राखी बांधने के लिए महिलाएं पहुंची थी। पूर्व सीएम ने महिलाओं से राखी भी बंधवाई। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लगता है। आगे समय मिलेगा तो फिर से आऊंगा।

–आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More