कर्नाटक : यूकेजी की छात्रा ने पत्र लिखकर गांव के मुखिया को दी कुत्ते के काटने की जानकारी !

कर्नाटक,11 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के विजयनगर जिले की एक मासूम बच्ची की बेहद सराहनीय पहल इन दिनों काफी चर्चा में है। कूटूर गांव के जेपी नगर इलाके की रहने वाली तनविता यूकेजी की छात्रा है। 

तनविता उम्र में जरूर बहुत छोटी है, लेकिन उसके काम बेहद बड़े और किसी को भी प्रभावित करने वाले हैं। उसने अपने गांव के पंचायत के मुखिया को पत्र लिखकर इलाके के आवारा जानवरों से होने वाली समस्या के समाधान का निवेदन किया है।

तनविता को कुछ दिन पहले उनके घर के पास एक कुत्ते ने पैर में काट लिया था। इसकी जानकारी उन्होंने पत्र के माध्यम से गांव के मुखिया को दी। उन्होंने पत्र में न सिर्फ अपनी आपबीती बताई, बल्कि अपने जैसे उन चार-पांच अन्य लोगों का भी जिक्र किया, जिन्हें कुत्ते ने काटा था।

तनविता ने पत्र में गांव के मुखिया से लोगों को कुत्ते से बचाने के लिए समाधान निकालने की प्रार्थना की। इस छोटी सी उम्र में उनकी यह सामाजिक जिम्मेदारी देखकर हर कोई गौरवान्वित महसूस कर रहा है। साथ ही लोग इस मासूम बच्ची से प्रेरणा भी ले रहे हैं।

तनविता अपनी सामाजिक जिम्मेदारी तो अच्छे से निभाती ही हैं। साथ ही उसे डांस का भी बहुत शौक है। वो भरतनाट्यम आर्टिस्ट है। तनविता स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेती है और शानदार नृत्य प्रस्तुति करती है। तनविता को डांस प्रतियोगिता में कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।

–आईएएनएस

एसएम/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More