जेडीयू नेता पूनम सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा – देश को बचाने के लिए एकजुट होना होगा

जेडीयू नेता पूनम सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा- देश को बचाने के लिए  एकजुट होना होगा | JDU leader Poonam Singh joins Congress, says - we have to  unite to

पटना : जेडीयू नेता और पूर्व विधायक पूनम सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस मौके पर पूनम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “मैंने 1980 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। सन् 1990 और 1995 के विधानसभा चुनावों में कुछ कारणों की वजह से मुझे हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद मैंने कांग्रेस को अलविदा कह समता पार्टी का दामन थाम लिया था। अब 24 वर्ष के वनवास के बाद कांग्रेस में शामिल हुई हूं।“

पूनम सिंह ने मौजूदा लोकसभा चुनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “इस देश को बचाने के लिए हमें एकजुट होना है।“

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More