इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैं भारत के लोगों और विशेष रूप से इस पेज को फॉलो करने वाले सभी भारतीयों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं।”
In occasione del 78° Giorno dell’Indipendenza, desidero esprimere i miei più sinceri auguri al popolo indiano, e in particolare ai molti indiani che seguono questa pagina. Italia e India condividono un legame sempre più forte, e sono certa che insieme raggiungeremo grandi… pic.twitter.com/DG8Ujo03Co
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) August 15, 2024
इटली की प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “इटली और भारत के बीच एक मजबूत रिश्ता है और मुझे यकीन है कि हम साथ मिलकर अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। हमारा रणनीतिक सहयोग भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।”
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज भारत गर्व से अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जो देश की अविश्वसनीय विकास यात्रा का एक प्रमाण है। इस मील के पत्थर के जश्न के मौके पर मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। हमारी मित्रता को मजबूत करने, हमारे द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और हमारी स्थायी साझेदारी के सभी पहलुओं में मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए यूएई समर्पित है। हमारे भारतीय मित्रों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सभी भारतवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे जनवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान आपका गर्मजोशी भरा स्वागत याद है और मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं।”
सभी भारतवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मुझे जनवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान आपकी गर्मजोशी भरा स्वागत याद है और मैं अपने मित्र @NarendraModi के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं। pic.twitter.com/CPsh4YBKs0
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) August 15, 2024
