भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: जेपी नड्डा

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा, आज देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सारे देश में खुशनुमा माहौल है। उन्होंने कहा कि आज लालकिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को दिए अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में हमारे सामने लक्ष्य निर्धारित किया है, फिर चाहे वह विज्ञान का क्षेत्र हो, ज्ञान का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो. आर्थिक व्यवस्था का क्षेत्र हो।

नड्डा ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि हम एक संकल्प लें कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट पर समारोह के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि आज ’78वें स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। मैं इस अवसर पर समस्त देशवासियों व भारतीय जनता पार्टी के कोटिशः कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में स्वयं को आहुत करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों को नमन करता हूं। आज लोकतंत्र की जननी हमारा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, यह हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्य व गौरव की बात है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More