हाजीपुर में ‘जागरूक मतदाता मंच’ ने राजद प्रत्याशी को दिया समर्थन

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को ‘जागरूक मतदाता मंच’ के बैनर तले राजद के शिवचंद्र राम को समर्थन देने तथा लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी चिराग पासवान का विरोध करने की घोषणा की।

‘जागरूक मतदाता मंच’ के बैनर तले महापंचायत का आयोजन इंजीनियर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पासवान चौक के पास किया गया।

इस दौरान महापंचायत में शामिल हुए तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक प्रबुद्धजनों ने हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के हित में ध्वनिमत से चिराग पासवान को हराने और हाजीपुर से राजद उम्मीदवार शिवचंद्र राम को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस महापंचायत में कई जनप्रतिनिधि, किसान, व्यवसायी और नौजवानों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में इंजीनियर रविंद्र सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज की सक्रियता एवं व्यापक भागीदारी ने सुनिश्चित कर दिया कि सवर्ण समाज काफी आक्रोश में है। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में समाज की भूमिका पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि हम एवं हमारे जैसे बहुत सारे लोगों ने तन, मन और धन से लोजपा (रामविलास) को ऊंचाई पर लाने का कार्य किया। लेकिन, इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के दोहरे चरित्र को देखा तो काफी आहत हुए। चिराग पासवान कहते हैं कि वे पिता की विरासत को संभालने हाजीपुर आए हैं, इससे यह सिद्ध होता है कि उनकी मंशा बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान के खिलाफ है। पिता की राजनीतिक विरासत पुत्र संभाले, इसका जिक्र संविधान में कहीं नहीं है। यह प्रजातंत्र है और जनता अपना प्रतिनिधि स्वयं चुनती है, सिर्फ पिता के नाम पर कितने दिन राजनीति करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस महापंचायत के माध्यम से समाज का फैसला सर्वोपरि है और हाजीपुर की संपूर्ण जनता चिराग पासवान के खिलाफ है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला भी उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More