केंद्र सरकार जल्द गिरने के राहुल गांधी के बयान पर हुकुमदेव नारायण का पलटवार

रेवाड़ी, 19 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही गिर जाएगी।

हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा कि यह उनका अपना अनुमान हो सकता है, लेकिन समय आएगा तो देखा जाएगा।

हरियाणा सरकार की पूर्व मंत्री किरण चौधरी और उनकी पुत्री श्रुति चौधरी के भाजपा ज्वाइन करने पर यादव ने कहा कि दोनों का भाजपा विचार परिवार में अभिनंदन है। वह सालों से उनके सौम्य स्वभाव से परिचित हैं।

उन्होंने कहा कि इस सच्चाई से कौन वाकिफ नहीं कि किरण चौधरी के ससुर चौधरी बंसी लाल एक कद्दावर नेता थे और भाजपा के सहयोग से ही वो हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे।

हुकुमदेव नारायण यादव बुधवार को रेवाड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा ट्यूरिज्म के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथी शिरकत करने पहुंचे थे।

इस मौके पर डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि यह कार्यालय अरविंद यादव का नहीं बल्कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का है। इस कार्यालय से भाजपा के सिद्धांत और राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा। हरियाणा में दो तिहाई बहुमत प्राप्त करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा।

–आईएएनएस

एकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More