कैलाश गहलोत के तिरंगा फहराने से ‘आप’ सरकार को क्या दिक्कत है : बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आईएएनएस से खास बातचीत की।

झंडा फहराने को लेकर दिल्ली सरकार और एलजी के बीच चल रहे विवाद पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को कैलाश गहलोत के तिरंगा फहराने से आपत्ति क्या है? ये चीजें एक विधिवत तरीके से संविधान के तहत होती हैं।

भाजपा सांसद ने तंज कसते हुए आगे कहा कि तिरंगा फहराना अरविंद केजरीवाल के इस अधिकार क्षेत्र में नहीं है कि वो अपना फेवरेटिज्म दिखाएं और वो अपने फेवरेट मंत्री आतिशी को मौका दें। गहलोत आप सरकार में सीनियर मंत्री हैं, उनको तिरंगा फहराने देना चाहिए।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बांसुरी स्वराज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एक जन आंदोलन बन गया है। इस कार्यक्रम में भी स्कूल के बच्चे हैं और सबके हाथ में तिरंगा है। उन्होंने आगे बताया कि पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत है। तिरंगा हमारी अस्मिता का चिन्ह और स्वतंत्रता का प्रतीक है। सभी से अनुरोध है कि 15 अगस्त पर अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं।

बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कैबिनेट मंत्री आतिशी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने की सीएम अरविंद केजरीवाल की स‍िफा‍र‍िश को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद गृह मंत्री कैलाश गहलोत को इस जिम्मेदारी के लिए नामित किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुझाव के बाद एलजी वीके सक्सेना ने गृह मंत्री कैलाश गहलोत को 15 अगस्त को झंडा फहराने के लिए नामित किया है।

–आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More