गाजियाबाद में छात्रा ने हाई राइज बिल्डिंग से कूदकर दी जान

गाजियाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। गाजियाबाद में रविवार रात दसवीं क्लास की एक छात्रा ने हाई राइज बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से कूद कर जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मां की डांट की वजह से उसने अपने पड़ोस वाले हाई राइज सोसाइटी की बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से छलांग लगाई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा रविवार को अपनी सहेली के घर गई थी, जहां से निकलने में उसे देर हो गई। जिसके बाद उसकी मां ने उसे डांटा। माना जा रहा है कि इसी वजह से छात्रा ने अपनी जान दे दी।

ये पूरा मामला कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसाइटी का है। स्वर्ण जयंती पुरम में 15 वर्षीय अंशिका त्यागी अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर में रहती थी। उसकी मां का पिता से तलाक हो चुका है।

रविवार को अंशिका अपनी सहेली के घर गई थी। वहां से वापस घर आने में लेट हो गया। इस पर मां ने उसको फोन कर डांट दिया। इसके बाद छात्रा मोबाइल लेकर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद अंशिका बिना बताए ही घर से निकल गई और रात साढ़े 8 बजे गौर होम्स सोसाइटी में पहुंच गई। जहां वो डी बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से नीचे कूद गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि अगर अंशिका उसे सोसाइटी में नहीं रहती थी तो समिति के अंदर उसे कैसे एंट्री मिल गई।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की है। इसमें उन्होंने सहेली के घर से लेट आने और पढ़ाई नहीं करने पर अंशिका को डांटने की बात कही है। पुलिस छात्रा के मोबाइल की भी जांच कर रही है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More