फिजी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया है। फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने उन्हें पुरस्कार सौंपा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जाहिर करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में लिखा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, जो विश्व में शांति, सहयोग व सद्भावना के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देशवासियों को बधाई।”
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान Companion of the Order of Fiji से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण है।
यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, जो विश्व में शांति, सहयोग व सद्भावना…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 6, 2024
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सम्मान भारत और फिजी के बीच की दीर्घकालिक मित्रता और मजबूत संबंधों का प्रतीक है। यह सम्मान दोनों देशों के मध्य आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई।”
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह सम्मान भारत और फिजी के बीच की दीर्घकालिक मित्रता और मजबूत संबंधों का प्रतीक है! यह सम्मान दोनों देशों के मध्य आपसी… pic.twitter.com/pZVS2gCGIy
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 6, 2024
राष्ट्रपति को सर्वोच्च सम्मान मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, ”देश के लिए गौरवशाली क्षण! महिलाशक्ति की सशक्त प्रतीक, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ (फिजी का सर्वोच्च सम्मान) से सम्मानित किया जाना प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। राष्ट्रपति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
देश के लिए गौरवशाली क्षण !
महिलाशक्ति की सशक्त प्रतीक, माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ (फिजी का सर्वोच्च सम्मान) से सम्मानित किया जाना प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है।
माननीय राष्ट्रपति महोदया को हार्दिक बधाई एवं… pic.twitter.com/fwPeg68te8
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2024
भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई। यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता के गहरे संबंधों का परिचायक है।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किये जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई।
यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता के गहरे संबंधों का परिचायक है। pic.twitter.com/wnbX6p229a
— Anil Baluni (@anil_baluni) August 6, 2024
