नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, गांदरबल से चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला

जम्मू, 27 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 32 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल से चुनाव लड़ेंगे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस 18 प्रत्याशियों की पहली सूची पहले ही जारी कर दी थी। अब पार्टी ने 32 और नामों का ऐलान किया है। इस तरह एनसी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले 50 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है।

पार्टी ने कंगन से मियां मेहर अली, गांदरबल से उमर अब्दुल्ला, हजरतबल से सलमान अली सागर, खानयार से अली मोहम्मद सागर, हब्बा कदल से शमीमा फिरदौस और लाल चौक से अहसान परदेसी, चानापोरा से मुश्ताक गुरु, जदीबल से तनवीर सादिक, ईदगाह से मुबारक गुल, खान साहब से सैफ-उद-दीन भट, चार-एल-शरीफ से अब्दुल रहीम राठर, चादूरा से अली मोहम्मद डार, गुलाब घर से इंजीनियर खुर्शीद, कालाकोट/सुंदरबनी से यशो वर्धन सिंह, नौशेरा से सुरिंदर चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा बुढल से जाविद चौधरी, पुंछ हवेली से अजाज अहमद जान, मेंढर से जाविद राणा, कारनाह से जाविद मिर्चल, त्रेहगाम से मीर सैफुल्लाह, कुपवाड़ा से नासिर असलम वानी (सोगामी), लोलाब से कैसर जमशीद लोन, हंदवाड़ा से चौधरी मोहम्मद रमजान और सोपोर से इरशाद रसूल कर को पार्टी का ट‍िकट द‍िया गया है।

एनसी ने त्रेहगाम से मीर सैफुल्लाह, कुपवाड़ा से नासिर असलम वानी (सोगामी), लोलाब से कैसर जमशीद लोन, हंदवाड़ा से चौधरी मोहम्मद रमजान, सोपोर से इरशाद रसूल कर, राफियाबाद से जावीद अहमद डार, उरी से डॉ. सज्जाद शफी उरी, बारामूला से जाविद हुसैन बेग, तंगमर्ग से फारूक अहमद शाह, पट्टन से जाविद रेयाज बेदार, सोनावारी से हिलाल अकबर लोन, गुरेज से नजीर अहमद गुरेजी और जम्मू उत्तर से अजय कुमार सधोत्रा को प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के तहत 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान होना है। वहीं दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण के तहत एक अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजे एक साथ चार जून को घोषि‍त होंगे।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More