मुंबई में धूल भरी आंधी, हवाई अड्डे का संचालन प्रभावित

मुंबई : मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई मेें सोमवार को धूल भरी तेज आंधी आई। इससे दृश्यता काफी कम हो गई। मुंबई हवाई अड्डे को भी बंद करना पड़ा।

दोपहर बाद तीन बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ आई धूल भरी आंधी ने कुछ ही मिनटों में लगभग पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दृश्यता कम हो गई। अंधेरा छा गया। यातायात में बाधा आई।

तेज हवा और खराब दृश्यता के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए और हल्की वर्षा हुई। इससे तापमान में काफी गिरावट आई और दृश्यता में भी सुधार हुआ। लगभग एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई।

मुंबई में दुर्लभ धूल भरी आंधी चलनेे के कारणों का तुरंत पता नहीं चल पाया है, लेकिन मौसम विभाग ने इसके शुरू होने से कुछ देर पहले ही गरज और बिजली के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया था।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई में तूफान की ताजा चेतावनी जारी की है और शाम के बाद मुंबई के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग पुणे के प्रमुख के.एस. होसालिकर ने कहा कि अगले कुछ घंटों में मुंबई के अलावा ठाणे, रायगढ़, पालघर, अहमदनगर, पुणे और सतारा में मध्यम से तेज तूफान आएगा।

कई लोगों ने शिकायत की कि आंधी से उनके घर, दुकान, कार्यालय और अन्य स्थान धूल की मोटी परतों से ढक गए। दरवाजे और खिड़कियां उड़ गईं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More