दिल्ली के अधिकारियों ने कबूला हरियाणा दे रहा पूरा पानी, आतिशी झूठ बोल रही हैं : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से लगातार आरोप लगाया जा रहा है कि दिल्ली में हो रही पानी की किल्लत के लिए हरियाणा जिम्मेदार है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की, जिस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात कर बताया कि हरियाणा की ओर से दिल्ली के लिए पूरी तरह से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते दिल्ली में पानी की किल्लत हो रही है। आतिशी के इस बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने कहा कि हम पहले भी कहते रहे हैं कि दिल्ली सरकार की कमियों के चलते पानी की किल्लत है। दिल्ली के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है।

आतिशी को झूठ की मशीन बताते हुए सचदेवा ने कहा कि रविवार को हरियाणा और दिल्ली के अधिकारी मुनक नहर पर गए थे। जहां दोनों राज्यों के अधिकारियों ने माना कि हरियाणा दिल्ली को सरप्लस पानी दे रहा है। अगर हरियाणा कम पानी दे रहा था तो दिल्ली के अधिकारियों ने क्यों कहा कि हरियाणा पूरा पानी दे रहा है। अपने झूठ को छिपाने के लिए आतिशी झूठ बोलती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में पानी की दिक्कत केजरीवाल के टैंकर माफियाओं की वजह से है। मुनक नहर के पास टैंकर माफिया का कब्जा है। दिल्ली में पानी की समस्या के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More