आईएमडी ने कहा- दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में फिलहाल जारी रहेगा गर्मी का सितम

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। सुबह के 9 बजते ही ऐसा लगता है कि मानो दोपहर के डेढ़ बज गए। गर्मी की इस तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने आईएएएनएस से इस मुद्दे पर खास बातचीत की।

सेन रॉय ने बताया, “पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है। हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, लोगों को भी सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है। दिल्ली में हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दिनों में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी की वजह से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है। हमें लगता है कि अगले तीन से चार दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।“

उन्होंने कहा, “प्रचंड गर्मी को देखते हुए बिहार और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि पूर्वोत्तर भारत में गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें, तो अभी यहां उस स्थिति को पैदा होने में समय लगेगा। उत्तर प्रदेश में तीन से चार दिन तक रेड अलर्ट रहेगा। पंजाब, हरियाणा में कल से ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा। वहां कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। वहीं, दिल्ली के लिए आज और कल हमने रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम के साथ–साथ न्यूनतम तापमान को देखते हुए हमने रेड अलर्ट जारी किया है।“

बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More