केजरीवाल दिल्ली की जनता के गुनहगार, चुनाव में भ्रष्टाचार रहेगा मुद्दा: वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने ऐलान कर दिया है कि आतिशी दिल्ली की नई सीएम होंगी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने इसका ऐलान किया। ‘आप’ के इस फैसले को भाजपा ने मेक ओवर की कोशिश करार दिया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के नेता अब पार्टी के मेक ओवर में लग हुए हैं। जो भ्रष्टाचार के धब्बे इनके दमन और उनके चेहरे पर लगे हुए है अब वह मेक ओवर करके उसे छुपाना चाहते हैं। केजरीवाल आप दिल्ली की जनता के गुनहगार हैं, आपने दिल्ली की जनता को लूटने का कम किया है। इस चुनाव में सिर्फ भ्रष्टाचार एक मुद्दा है, जिस पर केजरीवाल को जवाब देना होगा। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और दिल्ली की जनता इस धोखे का जवाब देने के लिए तैयार है।

मैं अरविंद केजरीवाल के दोहरे मापदंड का जिक्र करता हूं। अगर नैतिकता थी तो जिस दिन गिरफ्तार हुए थे, उसी दिन इस्तीफा देना चाहिए था। मनीष सिसोदिया का इस्तीफा ले लिया, अपना नहीं दिया। ये केजरीवाल के सियासी चरित्र का दोहरा मापदंड है। आम आदमी पार्टी कितना भी चेहरा बदल लें, उनका चाल और चरित्र वही रहना है। इन भ्रष्टाचारियों ने दिल्ली की जनता को लूटा है। ऐसे में दिल्ली का जनता ने वोट से चोट करने का मन बना लिया है। जनता इस बार इनके भ्रष्टाचार पर वोट देगी।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं केजरीवाल से ईमानदारी के सर्टिफिकेट मांगता हूं। शराब नीति में घोटाला हुआ कि नहीं हुआ। आपको जेल न्यायालय ने भेजा। आपकी गिरफ्तारी को कोर्ट ने लीगल ठहराया। इस घोटाले में उनके खिलाफ पुख्ता सबूत है। कहां रह गई ईमानदारी बताएं। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता को लूटने का काम किया है। वो दिल्ली की जनता के गुनहगार हैं और दिल्ली की जनता उनसे हिसाब लेगी।

–आईएएनएस

एकेएस/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More