दिल्ली: फिदायीन हमला कर सकते है आतंकी, राजधानी में खुफिया एजेंसियों का हाई अलर्ट

नई दिल्ली: भारतीय खुफिया विभाग हाई अलर्ट पर है, क्योंकि उसे सूचना मिली है कि जम्मू में सक्रिय एक आतंकवादी समूह के एक या दो सदस्य स्वतंत्रता दिवस के आसपास दिल्ली या पंजाब में फिदायीन हमला करने की कोशिश कर सकते हैं. आतंकवादियों के बीच बातचीत का हवाला देते हुए, खुफिया विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के कारण हमले की योजना 15 अगस्त के लिए नहीं बनाई गई होगी, लेकिन एक या दो दिन बाद हमला करने की कोशिश की जा सकती है.

पिछले दिनों दिखे थे संदिग्ध

पिछले दिनों J&K की कठुआ सीमा से लगे एक गांव में हथियारों से लैस लोगों की गतिविधि देखी गई थी। खुफिया एजेसियों का शक इस बात से और गहरा हो गया है। इसके अलावा घाटी में कठुआ, राजौरी, डोडा, पुंछ और उधमपुर जैसे इलाकों में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों से भी एजेंसियां अलर्ट हैं। दिल्ली में लाल किले के आसपास और पूरी राजधानी में सुरक्षा बल अलर्ट कर दिया गया है।

सूत्रों से मिली फिदायीन हमले की इनपुट

एक सूत्र ने खुफिया इनपुट का हवाला देते हुए कहा, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कठुआ की सीमा से लगे एक गांव में हथियारों के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों की आवाजाही देखी गई. उनके नजदीकी शहर पठानकोट की ओर जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

IED का कर सकते हैं इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने कहा कि 15 अगस्त के आसपास भीड़ वाले स्थानों को भ्रामक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया जा सकता है। खुफिया एजेंसियों ने बताया कि हमले का खतरा सरकार द्वारा लिए गए कुछ निर्णय या कार्रवाईयों से असंतुष्ट तत्वों की ओर से बदला लेने की भावना की संभावना से भी बढ़ा है।संगठन हाई प्रोफाइल व्यक्तियों, भीड़ वाले स्थानों, प्रतिष्ठानों और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर कैसी भी गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक अली दिल्ली-NCR में कुछ वीआईपी लोगों पर हमला करने की फिराक में था। दिल्ली में होटल, गेस्ट हाउस, पार्किंग और रेस्तरां की जांच की जा रही है। साथ ही किरायेदारों और नौकरों का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दो से 16 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और हॉट एयर बैलूनों को उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई है।

बता दें कि हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद से इस स्वतंत्रता दिवस पर स्नाइपर्स की भूमिका बेहद खास हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लाल किले पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाल ही में हुई बैठक में ट्रंप पर हुए हमले की चर्चा और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने पर जोर दिया था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ISIS के पुणे मॉड्यूल के सदस्य वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया है। NIA ने गिरफ्तार आतंकी रिजवान अब्दुल हाजी अली पर 3 लाख रुपये का इनाम रखा था।

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More