दिल्ली कोचिंग हादसा: कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई पर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने चुप्पी तोड़ी

नई दिल्ली: 27 जुलाई 2024 को दिल्ली के राजिंदर नगर स्थित कोचिंग राऊ आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में बरसाती पानी भरने से श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन की मौत हो गई थी। तीनों ही यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। एमसीडी ने दृष्टि आईएएस समेत कई कोचिंग संस्थानों पर ताले लगा दिए। पूरे मामले में दृष्टि आईएएस के विकास दिव्यकीर्ति ने चुप्पी तोड़ी है।
एक दिन पहले एमसीडी ने कानून के उल्लंघन के आरोप में प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान दृष्टि आईएएस के बेसमेंट को सील कर दिया था। इसके मालिक विकास दिव्यकीर्ति ने मंगलवार को कहा कि छात्रों का गुस्सा जायज है। उन्होंने मौजूदा कानूनों में “अस्पष्टता और विरोधाभास” का भी दावा किया। उन्होंने कहा, “कोचिंग संस्थानों से जुड़ी यह समस्या उतनी सरल नहीं है, जितनी दिखती है।”
विकास दिव्यकीर्ति ने क्या कहा?
एक प्रेस विज्ञप्ति में, दृष्टि आईएएस प्रमुख विकास दिव्यकीर्ति ने सिविल सेवा अभ्यर्थी श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन दलविन के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिनकी 27 जुलाई को बाढ़ की घटना में मृत्यु हो गई थी।
बयान में कहा गया, “हम तीनों छात्रों की असामयिक और दर्दनाक मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम तीनों अभ्यर्थियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
दिव्यकीर्ति ने देरी से बयान देने के लिए माफी मांगी
अपनी पहली प्रतिक्रिया में दिव्यकीर्ति ने बयान जारी करने में हुई देरी के लिए माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा, “हमें खेद है कि हमने अपना पक्ष रखने में देरी की। दरअसल, हम अधूरी जानकारी के आधार पर कुछ भी नहीं कहना चाहते थे। हम इस देरी के लिए ईमानदारी से माफ़ी मांगते हैं। “हम शनिवार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिसमें तीन छात्र श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन दल्विन की असामयिक और दुखद मृत्यु हो गई।”



अपने बयान में विकास दिव्यकीर्ति ने डीडीए, एमसीडी और दिल्ली अग्निशमन विभाग के नियमों में विसंगतियों का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सभी इमारतों में सुरक्षा उपाय मौजूद हैं।
हर कोई बलि का बकरा चाहता है: दिव्यकीर्ति
एएनआई के साथ बातचीत में विकास दिव्यकीर्ति ने घटना के बाद टारगेट किए जाने पर कहा, “मुझे निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि ऐसे मामलों में, हर कोई बलि का बकरा चाहता है। बच्चों में नाराजगी इस वजह से है कि मैं क्यों नहीं उनके साथ खड़ा हूं। मुझे उनकी नाराजगी समझ में आती है। हादसे के बाद सीलिंग की कार्रवाई 50 से ज्यादा इंस्टीट्यूट पर हुई, उसमें हमारा भी एक है। उनका सारा गुस्सा मेरे ऊपर फूटा है।” उन्होंने कहा कि सब मेरे इसी वजह से पीछे पड़े हैं। मैंने लेट प्रक्रिया इसलिए दी क्योंकि मैं उतना एक्सप्रेसिव नहीं हूं।
#WATCH | Delhi’s Old Rajinder Nagar Coaching Centre incident | On being asked why is he being targetted, Dr. Vikas Divyakirti, founder and MD of Drishti IAS says “I am getting targetted because in such cases, everyone wants a scapegoat. It makes things easier for the… pic.twitter.com/PmoKiLSqPW
— ANI (@ANI) July 30, 2024
घटना पर प्रतिक्रिया देने में देरी के बारे में पूछे जाने पर विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि यह उनके स्वभाव के कारण था। उन्होंने कहा, “मैं भावनात्मक मुद्दों पर इतना मुखर नहीं हूं। तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से, जब भी हम घर पर बात करते हैं, या मैं सोने जाता हूं, तो मेरे दिमाग में एक छवि आती है कि जब पानी अंदर भर गया था, तो उन बच्चों पर क्या गुजरी होगी।”
दृष्टि आईएएस के मालिक ने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ छात्रों और अन्य संस्थानों के मालिकों के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की।
उन्होंने कहा, “मैंने आज कुछ छात्रों से मुलाकात की। दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ मेरी बैठक हुई थी। उस बैठक में कुछ छात्र भी आए थे और कई संस्थानों के मालिक भी थे। दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारी भी थे, जिनमें डीडीए, एमसीडी, अग्निशमन विभाग, मुख्य सचिव शामिल थे।” उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने कुछ बच्चों से मुलाकात की है। साथ ही वह एलजी के साथ एक मीटिंग में भी शामिल हुई, जिसके बाद उन्हें एक कमेटी का हिस्सा बनाया गया है।
दृष्टि IAS के संचालक ने कहा कि आज मेरा 3-4 बच्चों से मिलना हुआ। कई इंस्टीट्यूट के छात्र और मालिक भी थे। एलजी ने एक मीटिंग बुलाई थीं। उसमें भी गया था। मीटिंग बड़ी अच्छी हुई। अच्छा लगा कि वह एक्टिव हैं। उनको कुछ समस्याएं पता नहीं थीं। उन्होंने सबका पक्ष सुना उसके बाद एक कमेटी बनाई है, जिसमे मैं भी हूं और बाकी लोग भी हैं। अगले कुछ दिन में हम मीटिंग करेंगे और समस्या का स्थायी समाधान ढूंढेंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला अभी दिल्ली के उपराज्यपाल देख रहे हैं। उस बैठक में दिल्ली सरकार का कोई मंत्री नहीं था। अधिकारी बहुत सारे थे।
