गाजियाबाद : साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लूटे 22.5 करोड़ रुपये

गाजियाबाद, 2 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे।

एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मथुरा और राजस्थान के रहने वाले दो युवकों को साइबर ठगी के मामले में अरेस्ट किया गया है। ये लोग दुबई के एक गिरोह से जुड़े हैं जो ऑनलाइन ठगी का काम करते हैं।

दुबई के गैंग ऑनलाइन मीडियम से एक्टिव रहते हैं। कॉल सेंटर के माध्यम से ये लोग शेयर ट्रेडिंग और शेयर मार्केटिंग के नाम पर लोगों को ठगते हैं। ये शातिर अपराधी लोगों को करोड़पति बनाने का झांसा देकर उनसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ जाते हैं।

इसके बाद व्हाट्सएप पर कुछ वीडियो के लिंक भेजकर एक ऐप पर विजिट करने के लिए कहते हैं। इस तरह से दुबई में बैठे ये अपराधी लोगों के पैसे इन्वेस्ट कराकर उनके पैसे ठगते हैं। इन लोगों ने अब तक लगभग 22.5 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है, जिसमें से 3 पीड़ित गाजियाबाद के भी शामिल हैं जिनसे डेढ़ करोड़ रुपए ठगे गए।

पुलिस ने इन लोगों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, और लैपटॉप बरामद किए हैं। मामले की जांच कर इस ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश शुरू हो गई है।

–आईएएनएस

एसएम/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More